Jharkhand Holiday List 2025 PDF Download: झारखंड सरकार ने वर्ष 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अन्य संस्थानों में काम करने वालों के लिए बेहद उपयोगी है। कैलेंडर में सभी सरकारी अवकाश और कार्यकारी आदेश के तहत घोषित छुट्टियों की पूरी सूची दी गई है। अगर आप झारखंड सरकार कैलेंडर 2025 PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Jharkhand Holiday List – 2025 
JAC Board School Holiday Calendar 2025: झारखंड के सभी विद्यालयों में इस दिन रहने वाली है सरकारी छुट्टी विद्यार्थी के साथ-साथ अध्यापक भी ध्यान से नोट कर ले ये तिथि। झारखंड सरकार द्वारा हर साल छुट्टी का कैलेंडर जारी किया जाता है। जिससे सभी को वर्ष 2025 में पड़ने वाले सभी सरकारी छुट्टियां की जानकारी मिल सके।
👉Jharkhand School Calendar 2025 PDF Download
📢 झारखंड के सरकारी स्कूलों में 60 दिन का अवकाश
📌 मुख्य जानकारी:
- वर्ष 2025 के लिए सरकारी स्कूलों की अवकाश तालिका जारी।
- कुल 60 दिन का अवकाश, जिसमें से 55 दिन का विवरण तय।
- पाँच छुट्टियाँ जिला स्तर पर तय होंगी।
🔸 विशेष प्रावधान:
- आवासीय विद्यालय इस सूची में शामिल नहीं।
- शैक्षणिक सप्ताह अब रविवार की जगह शुक्रवार से शुरू।
- छुट्टी की सूची में क्षेत्रीय त्योहार और अन्य स्थानीय तिथियाँ शामिल होंगी।
📅 मुख्य तिथियां:
- कुल अवकाश: 60 दिन।
- अतिरिक्त छुट्टियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा तय प्रावधान।
अवकाश तालिका किस विभाग पर लागू होगा। पूरी जानकारी 
- उपरोक्त अवकाश तालिका सभी कोटि के सरकारी/ गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पससंख्यक सहित ) विद्यालयों पर लागू होगा। (आवासीय विद्यालयों को छोड़कर) ।
- विभाग मौजूदा मौसम की स्थिति के आधार पर शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथियों में संशोधन कर सकता है।
- विभाग द्वारा अधिसूचित उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक छुट्टी रविवार के जगह पर शुक्रवार को होगी।
- चांद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों के लिए निर्धारित अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया जा
सकता है। - सभी जिलों द्वारा उपरोक्त स्वीकृत वार्षिक अवकाश तालिका को सार्वजनिक रूप से सभी विद्यालयों के अनुपालन हेतु प्रचारित / प्रसारित किया जाएगा। जिला विशेष अपने जिले के स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप 05 दिनों की अवकाश की सूची झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् के राज्य परियोजना निदेशक / निदेशक, प्राथमिक शिक्षा / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा/निदेशक, जे.सी.ई.आर.टी., राँची को वार्षिक शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने की तिथि से पूर्व अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे।
- जिला द्वारा निर्धारित किए जाने वाले पाँच दिवसों के अवकाश के अलावा विशेष परिस्थिति में यदि संबंधित जिले के उपायुक्त अथवा विभागीय प्रधान सचिव / सचिव के आदेश से अवकाश घोषित किया जाता है, तो उसकी क्षतिपूर्ति किसी रविवार अथवा अन्य अवकाश के दिनों में पठन-पाठन सुनिश्चित कर करनी होगी।
- राष्ट्रीय पर्वो का आयोजन विद्यालय में किया जाना आवश्यक होगा। राष्ट्रीय पर्व को छोड़कर किसी अन्य अवसर पर रैलियाँ / प्रभात फेरी में बच्चे सम्मिलित नहीं होंगे।
- जिला एवं राज्य स्तर से प्राप्त विभागीय आदेश अथवा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार विद्यालय में यदि कोई विशिष्ट दिवस / समारोह आयोजित किये जाते हैं तो इसे विद्यालय शिक्षण समय अपराह्न 03:00 बजे के बाद आयोजित किये जायें।
- अन्य विभागों द्वारा संचालित जागरूकता / उन्मुखीकरण हेतु आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम हेतु प्रशासी विभाग से स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
FAQ of Jharkhand Holiday Calendar 2025
क्या कैलेंडर में दिए गए सभी अवकाश सरकारी और निजी कार्यालयों पर लागू होते हैं?
गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय अवकाश सभी कार्यालयों पर लागू होते हैं। हालाँकि, राज्य और स्थानीय अवकाश केवल सरकारी कार्यालयों और कुछ निजी संगठनों पर लागू हो सकते हैं।
क्या स्कूल और कॉलेज सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बंद रहते हैं?
स्कूल और कॉलेज आमतौर पर सार्वजनिक अवकाशों पर बंद रहते हैं। हालाँकि, कुछ संस्थानों के पास वैकल्पिक या स्थानीय अवकाशों के लिए अलग-अलग शेड्यूल हो सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए अपने स्कूल या कॉलेज प्रशासन से संपर्क करें।
क्या झारखंड में जनजातीय त्योहारों के लिए विशेष अवकाश हैं?
हाँ, सरहुल और करमा जैसे जनजातीय त्योहार राज्य के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर में शामिल हैं, जो झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं।
झारखंड अवकाश कैलेंडर 2025 को कहां से प्राप्त किया जा सकता है?
आधिकारिक अवकाश कैलेंडर झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या जिला कार्यालयों और राज्य विभागों द्वारा जारी अधिसूचनाओं के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।