Jharkhand Model School Admission form 2025: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC बोर्ड) ने JAC मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सभी पात्र और इच्छुक छात्रों को इस प्रवेश प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाता है। पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और अन्य सभी विवरण नीचे दिए गए हैं।
Post Name | Jharkhand Model School Admission 2025 |
Board Name | Jharkhand Academic Council Virtual classrooms |
Name Of Exam | JAC Model School Entrance Examination 2025 |
Session | 2025 |
Online Apply Start | 25 March 2025 |
Online Apply End | 15 April 2025 |
Admit Card | 29 April 2025 |
Exam Date | 05 May 2025 |
Official Website | https://jac.jharkhand.gov.in/ |
JAC Model School Admission 2025
Jharkhand Model School Admission , कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। वर्ष 2025 के लिए राज्यभर में संचालित झारखंड मॉडल स्कूलों में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये स्कूल झारखंड सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किए जाते हैं। सभी मॉडल स्कूल अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण प्रदान करेंगे और पूरी तरह गैर-आवासीय होंगे।
Eligibility Criteria
झारखंड मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:
-
उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2025 को न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए।
-
उम्मीदवार को संबंधित जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
-
उम्मीदवार को कक्षा 5 उत्तीर्ण होना चाहिए या कक्षा 6 में अध्ययनरत होना चाहिए।
-
उम्मीदवार को अपने जिले के किसी भी विद्यालय से कक्षा 5 पास होना आवश्यक है।
Jharkhand Model School 2025 Exam Pattern
परीक्षा में कुल 100 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा। और ये परीक्षा OMR sheet पर ली जाएगी।
विषय | अंक |
---|---|
अंग्रेजी | 30 |
गणित | 30 |
सामाजिक विज्ञान | 40 |
कुल अंक | 100 |
Exam Fee
- कोई आवेदन शुल्क नहीं है; यह परीक्षा पूर्णतः नि:शुल्क है